रविवार, 17 मई 2020

मन

सागर की असीम गहराइयों का प्रतीक है मन
लहरों की उफन है, मन
कल्पना की उड़ान है।
ना जान कर भी अंजान है मन

कब किसका हो जाए और कब किससे जुदा हो जाए
इन सब रिश्तो से अनजान है मन,
किसी के दिल में प्यार जगाता है, और न जाने कितने सपने दिखाता है,

सपनों को आकार देता है मन
जिंदगी को सवार देता है मन,
दुर्गम रास्तों पर भी चलने का विश्वास देता है, मन
दोस्तों की मोहब्बत और उनके एहसासों की बुनियाद है मन
और क्या मैं लिखूं

दुनिया से बेखबर रहने वाला एक एहसास है मन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कहानी संघर्ष की।

 कहानी संघर्ष की।                                                                                                          2023 के संघर्ष  क...